पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर के गाने तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन इसी साल उन्होंने एक्टिंग में भी डेब्यू किया।
वे पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ फिल्म ‘गुड्डिया पटोले’ में नजर आए।
इस फिल्म में गुरनाम और सोनम की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
अब दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
एक बार फिर गुरनाम और सोनम सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
दरअसल ‘गुड्डिया पटोले’ की टीम ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसका नाम ‘कबूतर’ होगा।
इस फिल्म में ऑनस्क्रीन फेवरेट कपल गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा लीड की जोड़ी जमेगी।
उनकी पिछले फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अब ये साथ में इनकी दूसरी फिल्म है।
इस फिल्म को Ammy Virk अपने होम प्रोडेक्शन विलेजर्स फिल्म स्टूडियो के बैनर तले बनाएंगे।
गुरनाम ने अपना एक्टिंग डेब्यू भी इसी टीम के साथ किया था।
कबूतर को गुरप्रीत सिंह पलहेरी और जगदीप सिद्धू ने लिखा है और विजय कुमार अरोड़ा इसे डायरेक्ट करेंगे।
ल्म की घोषणा Ammy Virk ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की।
उन्होंने ‘कबूतर’ फिल्म के पहले पोस्टर के साथ इसकी डिटेल्स शेयर की है।
इसी में उन्होंने गुरनाम और सोनम के नामों की घोषणा की।
पोस्टर में खुला आसमान और खेत दिख रहा है, जिसमें एक सफेद कबूतर उड़ रहा है।
कबूतर फिल्म 3 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। लीड पेयर गुरनाम और सोनम ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इसी पोस्टर को शेयर किया है।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनम अपनी अगली फिल्म में Ammy Virk के साथ नजर आएंगी, जिसका नाम ‘मुकलावा’ है।
वहीं गुरनाम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुर्खी बिंदी’ की शूटिंग कर रहे हैं।
इसमें उनके अपोजिट सरगुन मेहता दिखेंगी। गुरनाम और सरगुन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट की एक फोटो वायरल हुई थी।
जिसमें दोनों पंजाबी लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे।
सुर्खी बिंदी 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।